BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Assam Amit Shah Speech: ‘आदिवासी परिवारों को गाय और भैंस की सौगात’.. अमित शाह ने असम में कांग्रेस पर छोड़ी सियासी तीर, लगाए गम्भीर आरोप

Assam Amit Shah Full Speech: असम रैली में अमित शाह ने आदिवासियों को गाय-भैंस देने का वादा किया, कांग्रेस पर घुसपैठ और विकास में विफलता के आरोप लगाए।

West Bengal Assembly Election 2026 || Image- ANI News File

West Bengal Assembly Election 2026 || Image- ANI News File

satya prakash
Published: 03 Apr 2026 | 4:53 pmModified: 03 Apr 2026 | 4:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. आदिवासियों को गाय-भैंस देने का वादा
  2. कांग्रेस पर घुसपैठ बढ़ाने का आरोप
  3. BJP ने तीसरी बार सरकार की अपील

गोलपारा: असम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। (Assam Amit Shah Full Speech) सत्ताधारी भाजपा की बात करें तो पार्टी के बड़े बेटा समेत पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए असम पहुँच रहे है।

कांग्रेस पर राज्य को घुसपैठियों का अड्डा बनाने का आरोप

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वादा किया कि लगातार तीसरी बार बनने वाली BJP सरकार राज्य में घुसपैठियों से निपटेगी और आदिवासी समुदायों के विकास और कल्याण पर ध्यान देगी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने कांग्रेस पर असम को घुसपैठियों का अड्डा बनाने का आरोप लगाया।

शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "कांग्रेस ने असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया। अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो घुसपैठिए हमारे आदिवासी इलाकों में भी घुस जाएंगे। आप तीसरी बार BJP सरकार बनाएं। अगली बार जब मैं आऊंगा, तो BJP सरकार चुन-चुनकर घुसपैठियों को वापस भेजेगी। (Assam Amit Shah Full Speech) सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली गई है। समय थोड़ा कम है। हमें पांच साल दीजिए, और हम पहचाने गए घुसपैठियों को चुन-चुनकर हटा देंगे।"

25,000 करोड़ रुपये का बजट अब 1.38 करोड़ रुपये का

शाह ने बीजेपी के आदिवासी कल्याण तुलना कांग्रेस के रिकॉर्ड से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान आदिवासी समाज के विकास के लिए आवंटित बजट 25,000 करोड़ रुपये था, जिसे नरेंद्र मोदी सरकार के तहत बढ़ाकर 1.38 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार यहाँ चुनाव लड़ने आती है, लेकिन एक बार भी आदिवासी समुदाय के कल्याण के बारे में बात नहीं करती। 75 साल बीत गए, लेकिन उन्होंने कभी किसी एक भी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया। केवल PM मोदी ने हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान, आज़ादी से लेकर 2013 तक, आदिवासी समाज के विकास के लिए बजट 25,000 करोड़ रुपये था। PM मोदी ने इसे बढ़ाकर 1.38 करोड़ रुपये कर दिया।"

शाह ने कहा कि BJP असम के हर ज़िले में एक बड़ी डेयरी स्थापित करेगी और हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देगी। शाह ने वादा किया कि, "पूरे देश में आदिवासी समुदायों के लिए, PM मोदी ने उनकी कला, उनकी संस्कृति, उनके खान-पान, उनके पहनावे, उनके संगीत और उनके नृत्य को विश्व मंच पर बढ़ावा दिया है। इस दुधनोई नदी को दूध की नदी के नाम से जाना जाता है, (Assam Amit Shah Full Speech) इसीलिए इसका नाम दुधनोई पड़ा। क्या यहाँ एक भी डेयरी है? हमारे उम्मीदवार को चुनें और उसे विधानसभा भेजें; BJP असम के हर ज़िले में एक बड़ी डेयरी स्थापित करेगी और हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देगी।"

इन्हें भी पढ़ें:-

तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय

नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार

डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अमित शाह ने आदिवासी परिवारों को गाय और भैंस देने और डेयरी खोलने का वादा किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Amit Shah Promises Cows for Tribal Families, Targets Congress in Assam Election Rally

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm