आशियाना हाउसिंग के तीसरी तिमाही का मुनाफा पांच गुना होकर 56.65 करोड़ रुपये
आशियाना हाउसिंग के तीसरी तिमाही का मुनाफा पांच गुना होकर 56.65 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) रियल्टी कंपनी आशियाना हाउसिंग का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बेहतर आय की वजह से पांच गुना होकर 56.65 करोड़ रुपये हो गया।
एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.89 करोड़ रुपये था।
एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, इस वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 373.35 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी समय में 139.93 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में, आशियाना हाउसिंग ने 96.91 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जबकि एक साल पहले इसी समय में उसे 2.10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 852.25 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी समय में 327.97 करोड़ रुपये थी।
परिचालन के मोर्चे पर, आशियाना हाउसिंग की बिक्री बुकिंग तीसरी तिमाही में घटकर 397.03 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 454.16 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्तवर्ष के अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान बिक्री बुकिंग घटकर 1,131.44 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,362.03 करोड़ रुपये थी।
दिल्ली की आशियाना हाउसिंग देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


