MP Budget Session 2026: ‘राज्यपाल के अभिभाषण में दिखाई दिए सरकारी जुमले’, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट सत्र को लेकर उठाए सवाल
MP Budget Session 2026: एमपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in
- एमपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई।
- राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
MP Budget Session 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 16 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 6 मार्च तक चलेगा। इस बार का सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है। वहीं 18 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा और (MP Budget Session 2026) इसे डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें होंगी। सत्र में कुल 3478 प्रश्नों के नोटिस, इनमें 1750 तारांकित और 1728 अतारांकित प्रश्न, 236 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 10 स्थगन प्रस्ताव 41 निजी प्रस्ताव और 83 शून्यकाल सूचनाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी। यह मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का 9वां सत्र है।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुआ हंगामा
MP Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भागीरथपुरा का मामला उठाया। उमंग सिंघार ने अभिभाषण में दूषित पानी समेत कई मुद्दों को नहीं शामिल करने का आरोप लगाया। विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का (MP Budget Session 2026) अभिभाषण पूरा हुआ।
उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
MP Budget Session 2026: उमंग सिंघार ने आगे कहा कि, राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का आईना होता है, लेकिन आज उसमें सच्चाई नहीं, (MP Budget Session 2026) केवल सरकारी जुमले दिखाई दिए। प्रदेश में स्वच्छ पानी के दावे किए गए, जबकि इंदौर के भागीरथपुरा जैसी घटनाएँ हकीकत उजागर करती हैं। किसानों की समस्याएँ, जनता की पीड़ा और जमीनी मुद्दे अभिभाषण से गायब रहे। घोषणाएँ कुछ और, वास्तविकता कुछ और यही इस सरकार की पहचान बन गई है।
सरकार ने जो भारी कर्ज लिया है, वह जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है, किसी मंत्री या मुख्यमंत्री की (MP Budget Session 2026) निजी संपत्ति नहीं। यह कर्ज कहाँ खर्च हुआ, किसे लाभ मिला इसका जवाब सरकार को देना ही होगा। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के हर नागरिक की आवाज़ सदन से सड़क तक उठाएगी और बजट से पहले कर्ज व वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाने की मांग करती है।
मध्यप्रदेश विधानसभा, बजट सत्र - 01 दिन
माननीय राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का आईना होता है, लेकिन आज उसमें सच्चाई नहीं, केवल सरकारी जुमले दिखाई दिए।
प्रदेश में स्वच्छ पानी के दावे किए गए, जबकि इंदौर के भागीरथपुरा जैसी घटनाएँ हकीकत उजागर करती हैं। किसानों की समस्याएँ, जनता की पीड़ा… pic.twitter.com/zLa4BDXl9B
— Umang Singhar (@UmangSinghar) February 16, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Indore Murder Case : लड़की की आत्मा से बात करना चाहता था युवक, हत्या के बाद अपनाई यह तरकीब, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
- Pakistan New Conspiracy: अंदर ही अंदर भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा पाकिस्तान! ये देश दे रहे अपना खुला समर्थन, इस रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- Rajpal Yadav Bail News: राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जानें कब आएंगे जेल से बाहर
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Umang Singhar Targeted MP Government
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm