अशोक लेलैंड की बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 19,590 इकाई पर

अशोक लेलैंड की बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 19,590 इकाई पर

अशोक लेलैंड की बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 19,590 इकाई पर
Modified Date: August 3, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: August 3, 2026 6:06 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड की कुल बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 19,590 इकाई रही जो पिछले वर्ष इसी महीने में 15,064 इकाई थी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 17,980 इकाई रही जो जुलाई 2025 में 13,501 इकाई थी।

घरेलू बाजार में मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 36 प्रतिशत बढ़कर 11,050 इकाई हो गई जो एक वर्ष पहले इसी महीने में 8,145 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बढ़कर 6,930 इकाई रही। जुलाई 2025 में यह 5,356 इकाई थी।

भाषा निहारिका रमण

रमण


लेखक के बारे में