असम के मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री चौहान से किसान कल्याण उपायों पर चर्चा की
असम के मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री चौहान से किसान कल्याण उपायों पर चर्चा की
गुवाहाटी, दो जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास संबंधित उपायों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कृषि के आधुनिकीकरण तथा असम सरकार की ‘लखपति दीदी’ योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास दशकों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनसे मुलाकात हमेशा ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहती है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में किसानों के कल्याण और विकास को गति देने के विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही डबल इंजन की सरकार की सभी किसान हितैषी योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा हुई, ताकि उनका लाभ असम के प्रत्येक किसान तक पहुंच सके।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


