बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट को सेबी से पीएमएस लाइसेंस मिला

बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट को सेबी से पीएमएस लाइसेंस मिला

बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट को सेबी से पीएमएस लाइसेंस मिला
Modified Date: April 6, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: April 6, 2026 5:42 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) बजाज फिनसर्व’ की इकाई ‘बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट’ (बजाज एएलटीएस) ने सोमवार को बताया कि उसे बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से ‘पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज’ यानी ग्राहकों के धन का प्रबंधन करने वाली सेवा (पीएमएस) शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस मंजूरी से उसे सूचीबद्ध शेयरों में अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही कंपनी वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और पीएमएस दोनों क्षेत्रों में समाधान देने वाले एक बड़े मंच के रूप में मजबूत होगी।

बजाज एएलटीएस की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लक्ष्मी अय्यर ने कहा, ‘‘पीएमएस लाइसेंस मिलना निवेशकों के लिए एक अलग निवेश मंच तैयार करने की दिशा में हमारा एक रणनीतिक कदम है। इससे हमें अपने निवेशकों के लिए धन सृजन करने के सफर में एक भरोसेमंद साझेदार बनने में मदद मिलेगी। जैसे-जैसे निवेशकों की जरूरतें बदल रही हैं, वैसे-वैसे उनकी पसंद के अनुरूप और विशेषज्ञों द्वारा संचालित निवेश सेवाओं की मांग भी बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि हमारा पीएमएस मंच इस जरूरत को पूरा करने के लिए ही तैयार किया गया है, जो अनुशासित जोखिम प्रबंधन और लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण पर केंद्रित रहेगा।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में