IITian Baba Abhay Singh Marriage : महाकुंभ वाले IITian बाबा ने चुपचाप रचाई शादी , इंजीनियर पत्नी के साथ सामने आई नई कहानी, अब हिमाचल में करने वाले है इस मिशन की शुरुआत

महाकुंभ 2025 में अपनी शिक्षा और अध्यात्म को लेकर चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने अब विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की है। बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीका के साथ शादी के बाद उन्होंने हिमाचल में सनातन यूनिवर्सिटी बनाने के अपने बड़े मिशन का भी खुलासा किया है।

IITian Baba Abhay Singh Marriage : महाकुंभ वाले IITian बाबा ने चुपचाप रचाई शादी , इंजीनियर पत्नी के साथ सामने आई नई कहानी, अब हिमाचल में करने वाले है इस मिशन की शुरुआत

IITian Baba Abhay Singh Marriage / Image Source : X

Modified Date: April 6, 2026 / 06:37 pm IST
Published Date: April 6, 2026 6:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IITian बाबा अभय सिंह ने 15 फरवरी 2026 को बेंगलुरु की इंजीनियर प्रतीका से विवाह किया।
  • शादी हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
  • अभय सिंह अब हिमाचल में सनातन यूनिवर्सिटी बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

नईं दिल्ली : IITian Baba Abhay Singh Marriage प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी उच्च शिक्षा के कारण सुर्खियों में आए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ विवाह बंधन में बंधकर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब अभय सिंह अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ हरियाणा के झज्जर में अपने पैतृक निवास पर परिवार से मिलने पहुँचे।

15 फरवरी 2026 को की शादी

जानकारी के अनुसार,IITian बाबा अभय सिंह ने बेंगलुरु की इंजीनियर प्रतीका के साथ 15 फरवरी 2026 को सात फेरे लिए। यह विवाह समारोह हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर महादेव मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद, इस जोड़े ने 19 फरवरी 2026 को कोर्ट मैरिज भी की, ताकि उनके रिश्ते को कानूनी मान्यता मिल सके।

सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी

बता दें कि अभय सिंह अपनी आईआईटी की डिग्री और फिर अध्यात्म की राह चुनने के कारण महाकुंभ के दौरान देश भर के मीडिया की नजरों में आए थे। Abhay Singh Marriage News अब उन्होंने अपने बड़े मिशन का खुलासा करते हुए बताया कि वे हिमाचल प्रदेश में रहकर श्रीयूनिवर्सिटी जो की एक सनातन यूनिवर्सिटी होगी उसे बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.