Gold Rate 06 April 2026: सुबह-सुबह सोने ने दी राहत की खबर! 10 ग्राम की कीमत 1.13 लाख के करीब, क्या ग्राहकों के लिए खुल गया सस्ता खरीदी का दरवाजा?
Gold Rate 06 April 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 2,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 2,600 रुपये महंगा हुआ है। निवेशकों के लिए यह मिलाजुला संकेत माना जा रहा है।
(Gold Rate 06 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- सोमवार को सोने में मामूली गिरावट, 10-10 रुपये प्रति कैरेट।
- दिल्ली 18 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये, मुंबई 1,13,190 रुपये।
- 24 कैरेट गोल्ड पिछले हफ्ते 2,860 रुपये महंगा।
नई दिल्ली: Gold Rate 06 April 2026 in India: सप्ताह के पहले दिन यानी आज सोमवार को देश में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 10-10 रुपये की कमी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 6 अप्रैल की सुबह 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में यह 1,13,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज की कीमत (₹) | कल की कीमत (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹11,334 | ₹11,335 | – ₹1 |
| 8 ग्राम | ₹90,672 | ₹90,680 | – ₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,13,340 | ₹1,13,350 | – ₹10 |
| 100 ग्राम | ₹11,33,400 | ₹11,33,500 | – ₹100 |
पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में बढ़त (Rise in Gold Prices)
हालांकि, पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। 24 कैरेट गोल्ड 2,860 रुपये महंगा हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोना 2,600 रुपये बढ़ा है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत स्थिर रही थी और कोई बड़ी उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि सोने में निवेशकों के लिए मिलाजुला माहौल बना हुआ है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव | 22 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव |
| 06 अप्रैल 2026 | ₹15,107 | -1 | ₹13,849 | -1 |
| 05 अप्रैल 2026 | ₹15,108 | 0 | ₹13,850 | 0 |
| 04 अप्रैल 2026 | ₹15,108 | 0 | ₹13,850 | 0 |
| 03 अप्रैल 2026 | ₹15,108 | 196 | ₹13,850 | 180 |
| 02 अप्रैल 2026 | ₹14,912 | -398 | ₹13,670 | -365 |
| 01 अप्रैल 2026 | ₹15,310 | 344 | ₹14,035 | 315 |
| 31 मार्च 2026 | ₹14,966 | 125 | ₹13,720 | 115 |
| 30 मार्च 2026 | ₹14,841 | 19 | ₹13,605 | 15 |
| 29 मार्च 2026 | ₹14,822 | 0 | ₹13,590 | 0 |
| 28 मार्च 2026 | ₹14,822 | 249 | ₹13,590 | 230 |
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (Today Gold Rates in Major Cities)
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,070 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,38,490 रुपये और 18 कैरेट 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 18 कैरेट सोना 1,13,190 रुपये, 22 कैरेट 1,38,340 रुपये और 24 कैरेट 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,920 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,38,340 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चेन्नई में 18 कैरेट का भाव 1,16,340 रुपये, 22 कैरेट 1,39,490 रुपये और 24 कैरेट 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (रुपये में)
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹1,13,340 | ₹1,38,490 | ₹1,51,070 |
| मुंबई | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| अहमदाबाद | ₹1,13,240 | ₹1,38,390 | ₹1,50,970 |
| चेन्नई | ₹1,16,340 | ₹1,39,490 | ₹1,52,170 |
| कोलकाता | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| हैदराबाद | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| रायपुर | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| भोपाल | ₹1,13,240 | ₹1,38,390 | ₹1,50,970 |
| लखनऊ | ₹1,13,340 | ₹1,38,490 | ₹1,51,070 |
| चंडीगढ़ | ₹1,13,340 | ₹1,38,490 | ₹1,51,070 |
चांदी की कीमत में गिरावट (Decline in Silver Prices)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी हलचल बनी हुई है। 6 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के स्तर को पार कर गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of International Market)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू फैक्टर्स से नहीं बल्कि ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। डॉलर की मजबूती, अंतरराष्ट्रीय तेल कीमत और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी के संकेतों से बढ़ी बेचैनी! क्या निवेशकों को आज होगा बड़ा नुकसान या गिरावट में छुपा है कमाई का मौका?
- PNG Connection Apply Online: अब गैस के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, 5 दिन के भीतर मिलेगा पीएनजी कनेक्शन, सरकार ने आम जनता के हित में लिया बड़ा फैसला
- Riniki Bhuyan Foreign Passport News: सीएम हिमंता पर कांग्रेस का हमला तेज.. रिनिकी भुयान के खिलाफ अभी और भी सबूत पेश करने का दावा, जानें क्या है मुख्यमंत्री की पत्नी पर आरोप

Facebook


