बजाज ऑटो में साइबर घटना के बाद विनिर्माण समेत सभी प्रमुख कार्य सामान्य रूप से संचालित
बजाज ऑटो में साइबर घटना के बाद विनिर्माण समेत सभी प्रमुख कार्य सामान्य रूप से संचालित
नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) बजाज ऑटो लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि 23 जून 2026 को सामने आई साइबर घटना के बावजूद उसकी सभी प्रमुख व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जांच जारी रहने के बावजूद वह कारोबार की निरंतरता और ग्राहकों, डीलर, विक्रेताओं तथा अन्य साझेदारों को निरंतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।
कंपनी ने कहा कि उसकी विनिर्माण इकाइयां, बिक्री और सेवा गतिविधियां, डीलर सहायता प्रणाली, ग्राहक सेवाएं तथा अन्य सभी प्रमुख कार्य सामान्य रूप से जारी हैं।
बजाज ऑटो ने 23, जून 2026 को साइबर सुरक्षा से संबंधित घटना को लेकर शिकायत की थी। कंपनी पर एक साइबर हमला हुआ था, जिसका असर कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बजाज ऑटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड की प्रणालियों पर पड़ा।
कंपनी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उसकी तकनीकी टीम, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई की तथा प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक सावधानियां एवं प्रोटोकॉल लागू किए।
भाषा
यासिर रमण
रमण

Facebook


