CM Yogi On Kejriwal: ‘उन्होंने जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया’.. यहां के पूर्व मुख्यमंत्री पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ
'उन्होंने जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया'.. CM Yogi Adityanath got angry at former Chief Minister
Lucknow Aliganj Fire Accident Action
देवरिया: CM Yogi On Kejriwal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता ने उन्हें 15 वर्षों तक अवसर दिया, लेकिन उन्होंने देश की राजधानी को बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया।
CM Yogi On Kejriwal: शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में दान के कथित गबन और आभूषणों की चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी को ‘धोखा’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सिर्फ़ निचले स्तर के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि ‘बड़े लोगों’ को बचाया जा रहा है। देवरिया में एक सभा में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”दिल्ली से भी आज एक सज्जन (अरविंद केजरीवाल) वहां (अयोध्या) आए हैं और मैं उनसे भी कहना चाहूंगा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें 15 वर्षों तक अवसर दिया, लेकिन दिल्ली को उन्होंने बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया।”
योगी ने कहा, ”आज मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि अयोध्या को डबल इंजन सरकार ने नौ वर्षों में जो सजाया है, संवारा है, देखिए इस मॉडल को और फिर अपने कारनामों पर पश्चाताप करो।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”जैसा न्याय अयोध्या के साथ डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किया है, अगर यही न्याय आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के साथ करती तो दिल्ली भी चमकती, जैसे आज अयोध्या धाम चमक रहा है।” योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”आज अयोध्या चमक रही है। चारों ओर फोर लेन की कनेक्टिविटी है, अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी है। अयोध्या में यात्री विश्रामालय निषाद राज के नाम पर बने हैं। भगवान राम ने वन में 14 वर्ष के वनवास के कालखंड के दौरान माता शबरी के बेर खाये थे, इसलिए अयोध्या धाम में माता शबरी के नाम पर रसोई बन रही है।”
उन्होंने कहा, ”भगवान राम के साथ हम सबको जोड़ने का कार्य त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि ने सबसे पहले किया और अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है।” योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित गबन के मामले को लेकर कहा, ”हमने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के साथ ही हमारी कार्रवाई भी प्रारंभ हो जाएगी और आपने देखा कि एसआईटी की रिपोर्ट आई और तुरंत कार्रवाई प्रारंभ हो गई।”
- Bhopal HIV Positive Killer : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, राजधानी के ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा
- Ketan Agarwal Murder Case Update: बार-बार बयान बदल रही है केतन के क़त्ल की आरोपी सिया.. लेकिन मोबाइल फोन पर मिले चैट कह रहे कुछ और ही कहानी, पीड़ित परिवार ने की CM से भेंट
- Whatsapp Security Features: WhatsApp का नया फीचर बना स्कैमर्स का सबसे बड़ा दुश्मन! अब हर संदिग्ध मैसेज से पहले मिलेगा ये खास अलर्ट
- Online Shopping Tips: Amazon-Flipkart Sale में स्मार्ट खरीदार ऐसे बचाते हैं पैसे! ये आसान ट्रिक अपनाई तो हर प्रोडक्ट मिलेगा सबसे कम कीमत में!
- Chhattisgarh Fire Safety Audit Mandatory : बहुमंजिला इमारतों को लेकर सरकार सख्त! जारी किया नया आदेश, अब हर बिल्डिंग की होगी इस चीज़ की अनिवार्य जांच
- Oppo Reno 16 5G Series: Oppo Reno 16 सीरीज की धमाकेदार एंट्री! 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और कई तगड़े फीचर्स की भरमार… कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

Facebook


