Triplet Baby News: डिलीवरी रूम से आई अनोखी खबर, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में हुआ ऐसा चमत्कार, देखकर डॉक्टर भी बोले- बेहद दुर्लभ मामला
Triplet Baby News: डिलीवरी रूम से आई अनोखी खबर, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में हुआ ऐसा चमत्कार, देखकर डॉक्टर भी बोले- बेहद दुर्लभ मामला
Triplet Baby News | Photo Credit: AI
- स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सफल प्रसव कराया
- तीनों बच्चियों का वजन लगभग एक किलो
- तीनों बच्चियों का जन्म क्रमशः डेढ़ घंटे के अंतराल में हुआ
सतना: Triplet Baby News जिला अस्पताल में देर रात एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया, जहां 7 माह की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। (Satna District Hospital News) खास बात यह रही कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा गर्भवती की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई, तीनों शिशुओं का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ। (Baby Girl Birth News) समय से पूर्व जन्म लेने और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
Triple Baby Girl Birth जिले के रामवन क्षेत्र के ग्राम सतरी निवासी प्रियंका साकेत को प्रसव पीड़ा होने पर देर रात जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच में पहले से ही यह स्पष्ट था कि महिला के गर्भ में तीन शिशु पल रहे हैं। जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाक्षी सिंह की देखरेख में सफल प्रसव कराया गया।
हालांकि ऐसे मामलों में कई बार जान का जोखिम भी बढ़ जाता है लेकिन चिकित्सकीय टीम द्वारा सफल प्रयास किया गया। जिला अस्पताल में एक साथ तीन बच्चियों के जन्म की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि ट्रिपलेट की गर्भावस्था और उसका सफल नॉर्मल प्रसव अपेक्षाकृत दुर्लभ मामलों में गिना जाता है।
जिला अस्पताल में इससे पहले भी ट्रिपलेट के कई मामले आ चुके हैं। एसएनसीयू के चिकित्सक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज सिंह के मुताबिक बच्चे प्रीमैच्योर हुए जिसके कारन बच्चे काफी गंभीर थे। तत्काल इन्हें एसएनसीयू में भर्ती करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में तीनों बच्चियों का जन्म हुआ। तीनों नवजातों का वजन लगभग एक-एक किलोग्राम के आसपास बताया गया है।
चूंकि प्रसव गर्भावस्था के सातवें माह में हुआ है, इसलिए तीनों बच्चियों को तत्काल एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार समय पूर्व जन्म और कम वजन के बावजूद तीनों नवजातों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं प्रसूता की हालत भी सामान्य बताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: यूपी में BJP की नई लिस्ट.. ’27’ का ब्लू प्रिंट! संगठन में जातीय संतुलन का तड़का, क्या नई टीम में छिपा है कोई चुनावी गणित?
- Uttarakhand Nihang Latest Video: निहंगों का उत्तराखंड–हिमाचल पर बवाल.. बलपूर्वक हटाया पुलिस का बेरिकेडिंग, टकरावपूर्ण बन रही स्थिति, देखें Video
- Passport Fees Hiked Notification: अब पासपोर्ट बनवाने में छूट जायेंगे आपके पसीने!.. सरकार ने 60% से ज्यादा बढ़ाई फीस, आप भी देखें विदेश मंत्रालय का ये नोटिफिकेशन..

Facebook


