बैंक बोर्ड ब्यूरो ने इंडियन बेंक के प्रबंध निदेशक पद के लिये एस एल जैन के नाम की सिफारिश की

बैंक बोर्ड ब्यूरो ने इंडियन बेंक के प्रबंध निदेशक पद के लिये एस एल जैन के नाम की सिफारिश की

बैंक बोर्ड ब्यूरो ने इंडियन बेंक के प्रबंध निदेशक पद के लिये एस एल जैन के नाम की सिफारिश की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: May 24, 2021 6:31 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद पर एस एल जैन के नाम की सिफारिश की है।

वर्तमान प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंदरू इस महीने सेवानिवृत्त हो रही हैं।

बीबीबी ने एक बयान में कहा कि इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिये ब्यूरो ने 24 मई को सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंक के नौ उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी संभालने वाला बीबीबी ने पद के लिये रिजर्व सूची में सोम शंकर प्रसाद को रखा है।

जैन फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यकारी निदेशक हैं जबकि प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक हैं।

चुने गये उम्मीदवार का नाम अंतिम मंजूरी के लिये प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के पास जाएगा।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में