भारत ने ब्रिक्स देशों के लिए स्टार्टअप सहयोग नेटवर्क, नवोन्मेषण कोष का प्रस्ताव रखा

भारत ने ब्रिक्स देशों के लिए स्टार्टअप सहयोग नेटवर्क, नवोन्मेषण कोष का प्रस्ताव रखा

भारत ने ब्रिक्स देशों के लिए स्टार्टअप सहयोग नेटवर्क, नवोन्मेषण कोष का प्रस्ताव रखा
Modified Date: August 6, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: August 6, 2026 10:22 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) भारत ने ब्रिक्स देशों में वृद्धि को बढ़ावा देने के मकसद से ब्रिक्स इनक्यूबेटर नेटवर्क और स्टार्टअप नवोन्मेषण कोष बनाने का प्रस्ताव रखा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर में आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 10वीं बैठक में सदस्य देशों के मंत्रियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई), सौर ऊर्जा, स्टार्टअप और लॉजिस्टिक क्षेत्रों में बेहतर सहयोग के माध्यम से औद्योगिक वृद्धि के लिए एक संयुक्त घोषणा को मंजूरी दी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की ओर से चिन्हित चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सलाहकार समूह और विषय आधारित कार्य समूहों द्वारा किए गए विस्तृत विचार-विमर्श के परिणामों को रेखांकित किया।

मंत्रालय ने कहा कि इनमें लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमई) कार्य समूह में सहयोग के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देना, फोटोवोल्टिक उद्योग से जुड़े कार्य समूह के लिए संदर्भ शर्तों और कार्य योजना को मंजूरी देना तथा स्टार्टअप के जरिये नवाचार आधारित विकास के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप देना शामिल है।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में