बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 5,616 करोड़ रुपये पर

बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 5,616 करोड़ रुपये पर

बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 5,616 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 8, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: May 8, 2026 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 5,616 करोड़ रुपये रहा।

बीओबी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 5,048 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 36,609 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 35,852 करोड़ रुपये थी।

चौथी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय भी बढ़कर 32,642 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 की समान तिमाही में 30,642 करोड़ रुपये थी।

जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बढ़कर 12,494 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11,020 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीएए) घटकर सकल अग्रिम का 1.89 प्रतिशत रही जो मार्च 2025 के अंत में 2.26 प्रतिशत थी।

इसी तरह शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.45 प्रतिशत रह गया, जो 2025 के अंत में 0.58 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 20,021 करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 में 19,581 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1,42,750 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,38,089 करोड़ रुपये थी।

बैंक के निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 8.50 रुपये लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में