पश्चिम एशिया संकट के बीच बैंकों को खुदरा, छोटे उद्योगों को सहायता प्रदान करनी होगी: टीयू सिबिल
पश्चिम एशिया संकट के बीच बैंकों को खुदरा, छोटे उद्योगों को सहायता प्रदान करनी होगी: टीयू सिबिल
मुंबई, 31 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संकट के दौरान वित्तीय संस्थानों को खुदरा और लघु उद्योगों (एमएसएमई) दोनों को उसी तरह सहायता प्रदान करनी होगी, जैसे उन्होंने कोविड महामारी के दौरान की थी। क्रेडिट सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल ने यह कहा है।
कंपनी ने यह भी कहा कि दिसंबर में समाप्त तीन महीनों के दौरान खुदरा कर्ज के मामले में गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भावेश जैन ने कहा, ‘‘वित्तीय संस्थानों को न केवल खुदरा कर्ज लेने वाले, बल्कि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) ऋण लेने वालों को भी सहायता प्रदान करनी होगी।’’
जैन ने कहा कि कर्जदाताओं द्वारा दी जाने वाली सहायता कोविड संकट के दौरान दी गई सहायता के समान होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जारी प्रतिस्पर्धा और ऋणदाताओं द्वारा राहत पैकेज की मांग के बीच, टीयू सिबिल आने वाले सप्ताहों और महीनों में उद्योग में कर्ज पोर्टफोलियो पर पड़ने वाले प्रभाव पर नजर रखेगी।
जैन ने कहा कि ऋण देने वाले संस्थानों को बहुत सतर्क रहना होगा और पिछले भुगतानों और आय स्तर की जांच करने के बाद ही आवश्यकता पड़ने पर कर्ज देना होगा।
उन्होंने कहा कि पोर्टफोलियो गुणवत्ता फरवरी तक स्थिर बनी हुई है, लेकिन मार्च के आंकड़ों की अभी जांच की जानी बाकी है।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


