Gold Price 31 March 2026: सोने की चमक हुई तेज! लगातार गिरावट के बाद 1.36 लाख पहुंचा 10 ग्राम का भाव, लेकिन खरीदारों का अच्छे दिन का सपना रह गया अधूरा!

Gold Price 31 March 2026: एक दिन स्थिर रहने के बाद आज सोना लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ है, जबकि दो दिन स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। जानिए देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत आज क्या है?

Gold Price 31 March 2026: सोने की चमक हुई तेज! लगातार गिरावट के बाद 1.36 लाख पहुंचा 10 ग्राम का भाव, लेकिन खरीदारों का अच्छे दिन का सपना रह गया अधूरा!

(Gold Price 31 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 31, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: March 31, 2026 9:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • 31 मार्च को गोल्ड महंगा और सिल्वर सस्ता हुआ।
  • दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम ₹10 बढ़ा।
  • 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम ₹10 महंगा।

नई दिल्ली: Gold Price 31 March 2026 in India: वित्त वर्ष 2026 के आखिरी दिन यानी आज 31 मार्च को सोने और चांदी के भाव अलग-अलग रहे। एक तरफ सोना लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ, वहीं चांदी की कीमतें गिर गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये बढ़कर 1,48,420 रुपये पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपये महंगा होकर 1,36,060 रुपये पर बिक रहा है।

दो दिनों में गोल्ड के भाव में उछाल (Surge in Gold Prices)

दिल्ली में पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के भाव में कुल 180 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड में 160 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह लगातार दूसरी बार सोना महंगा होने की खबर है। निवेशक और खरीदार इस तेजी के कारण मार्केट पर नजर बनाए हुए हैं और सोने की कीमत में कमी होने का इंतजार कर रहे हैं।

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम आज (₹) कल (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹13,606 ₹13,605 + ₹1
8 ग्राम ₹1,08,848 ₹1,08,840 + ₹8
10 ग्राम ₹1,36,060 ₹1,36,050 + ₹10
100 ग्राम ₹13,60,600 ₹13,60,500 + ₹100

शहरवार आज का गोल्ड रेट (Today’s City-wise Gold Rates)

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दामों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट 1,48,420 रुपये, 22 कैरेट 1,36,060 रुपये और 18 कैरेट 1,11,350 रुपये में बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,270 रुपये, 22 कैरेट 1,35,910 रुपये और 18 कैरेट 1,11,200 रुपये में उपलब्ध है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,50,230 रुपयेऔर 18 कैरेट 1,37,710 रुपये में बिक रहा है।

भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (आज का रेट)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
मुंबई ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
कोलकाता ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
चेन्नई ₹1,50,230 ₹1,36,040 ₹1,37,710
बेंगलुरु ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
हैदराबाद ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
लखनऊ ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
पटना ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250
रायपुर ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
अहमदाबाद ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250

बाकी प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rates in Major Cities)

अन्य शहरों में बेंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर और अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड लगभग 1,48,270 रुपये – 1,48,320 रुपये, 22 कैरेट 1,35,910 रुपये – 1,35,960 रुपये और 18 कैरेट 1,11,200 रुपये – 1,11,250 रुपये के आसपास बिक रहा है। लखनऊ और पटना में 24 कैरेट 1,48,420 रुपये और 1,48,320 रुपये पर, 22 कैरेट 1,36,060 रुपये और 1,35,960 रुपये और 18 कैरेट 1,11,350 रुपये और 1,11,250 रुपये में मिल रहा है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
मार्च 31, 2026 ₹14,842 1 ₹13,606 1
मार्च 30, 2026 ₹14,841 19 ₹13,605 15
मार्च 29, 2026 ₹14,822 0 ₹13,590 0
मार्च 28, 2026 ₹14,822 249 ₹13,590 230
मार्च 27, 2026 ₹14,573 103 ₹13,360 95
मार्च 26, 2026 ₹14,470 -212 ₹13,265 -195
मार्च 25, 2026 ₹14,682 376 ₹13,460 345
मार्च 24, 2026 ₹14,306 -38 ₹13,115 -35
मार्च 23, 2026 ₹14,344 -268 ₹13,150 -245
मार्च 22, 2026 ₹14,612 0 ₹13,395 0

चांदी की कीमतों में गिरावट (Decline in Silver Prices)

अगर चांदी की बात करें तो दो दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। फिलहाल दिल्ली में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किग्रा पर है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी के भाव लगभग समान बने हुए हैं। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी 2,55,100 रुपये में बिक रही है, जो इन चारों महानगरों में सबसे महंगी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।