शह मात The Big Debate: चुनावी दौर में प्यार, अब ‘फ्रीबीज’ से इनकार! मुफ्त की रेवड़ी पर दिखावे का रोना!… जनता या नेता… असली लाभार्थी कौन?
Yuva MLA Sammelan Bhopal: मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक एमपी की विधानसभा में दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए।

Yuva MLA Sammelan Bhopal /Image Credit: IBC24.in
- युवा विधायक एमपी की विधानसभा में दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए।
- मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने युवाओं को एक अनोखा ज्ञान दिया।
- हेमंत कटारे ने कहा - मुफ्त की तमाम योजनाएं सभी राज्यों को बंद कर देना चाहिए।
Yuva MLA Sammelan Bhopal: भोपाल: मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक हैं, जो एमपी की विधानसभा में दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए। अलग अलग विधा के लोगों ने इन्हें ज्ञान दिया, लेकिन पहले बात करेंगे उस उल्लेखनीय ज्ञान की जो मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिया। वैसे कटारे के इस्तीफा देने के बाद वो उपनेता प्रतिपक्ष हैं या पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष इसका स्टेट्स भले क्लियर नहीं है,लेकिन इनका कहना है कि मुफ्त की तमाम योजनाएं सभी राज्यों को बंद कर देना चाहिए। (Yuva MLA Sammelan Bhopal) इसके पीछे उनका तर्क है कि - फ्रीबीज से जनता को मुफ्तखोरी की लत लगा रही है। विकसित भारत के लिए ऐसी योजनाए हानिकारक हैं।
अब बात दूसरे उल्लेखनीय ज्ञान की, जो एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दिया। (Yuva MLA Sammelan Bhopal) उन्होंने पुराणों और इतिहास के हवाले से कहा कि- नेताओं को अपने बच्चों को जबरदस्ती राजनीति में नहीं लेकर आना चाहिए, ऐसा करने से कई बार अपनी राजनीति खराब हो जाती है। बच्चों में दम होगा, तो वे खुद राजनेता बन जाएंगे। इसके समर्थन में उन्होंने भगवान् कृष्ण और सम्राट विक्रमादित्य का भी उदाहरण दिया।
Yuva MLA Sammelan Bhopal: यूँ तो दोनों ही ज्ञान में दम तो है और लगभग सभी सैद्धांतिक तौर पर इससे सहमत होंगे, लेकिन सवाल ये है कि कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की पार्टी वाली सरकार कई राज्यों में मुफ्त वाली कई योजनायें चला रही है। ऐसे में क्या कटारे अपनी ही पार्टी की विचारधारा को चैलेंज कर रहे हैं? (Yuva MLA Sammelan Bhopal) सवाल ये भी कि - सीएम मोहन क्या अपने भाषण के ज़रिए बीजेपी के नेताओं को भी भविष्य का कोई ख़ास संकेत दे रहे थे ? सवाल ये भी कि- मंच पर कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र तोमर की मौजूदगी में सीएम मोहन के बयान के क्या मायने हैं?सवाल ये भी कि-यदि नेता पुत्र राजनीति नहीं करेंगे तो फिर क्या करेंगे?
https://www.youtube.com/live/u3ooDniyp6I?si=mWIrKZTEk6GttMpO
इन्हे भी पढ़ें:-
- Income Tax New Rule: टैक्सपेयर्स को देना होगा पाई-पाई का हिसाब! इस फॉर्म के जरिए दाखिल होगा ITR, यहां पढ़ें सभी जरूरी जानकारियां
- Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested: 'गिरफ्तारी के बाद बदले मौलाना के तेवर, कहा - तहे दिल से मांगता हूं माफ़ी', सीएम योगी की मां के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
- Raipur Loot News: राजधानी के इस इलाके में भाजपा नेत्री के भाई से चाक़ू की नोक पर लूट, नगदी समेत जेवर लेकर फरार हुए लूटेरे, पुलिस ने शुरू की जांच
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Yuva MLA Sammelan Bhopal
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm