बीईएमएल को 3.68 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला

बीईएमएल को 3.68 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला

बीईएमएल को 3.68 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला
Modified Date: April 13, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: April 13, 2026 9:41 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी बीईएमएल को पश्चिम एशिया क्षेत्र से करीब 3.64 करोड़ डॉलर का निर्यात ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि ऑर्डर में क्रेन जैसे भारी ‘अर्थमूविंग’ उपकरण की आपूर्ति शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी की वैश्विक विस्तार रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

बयान के अनुसार, बीईएमएल को पश्चिम एशिया क्षेत्र से 3.64 करोड़ डॉलर का निर्यात ऑर्डर मिला है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह ऑर्डर वैश्विक रक्षा इंजीनियरिंग भागीदार के रूप में कंपनी की बढ़ती भूमिका को मजबूत करती है। इस ऑर्डर में भारी अर्थमूविंग उपकरण की आपूर्ति शामिल है।’’

पारंपरिक रूप से बड़े पैमाने पर खनन कार्यों में उपयोग किए जाने वाले इन भारी अर्थमूविंग उपकरणों को अब अवसंरचना विकास में उपयोग के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

बीईएमएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने कहा, ‘‘खाड़ी क्षेत्र से मिले ऑर्डर बुनियादी ढांचा विकास में एक प्रमुख कंपनी के रूप में उभरने के हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण की पुष्टि करते हैं। हम वैश्विक ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित, भरोसेमंद और मजबूत समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में