UP Crime News: नाबालिग साली को लेकर भाग रहा था जीजा, रोकने पर तीन लोगों की कार से कुचलकर कर दी हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

UP Crime News: फतेहपुर जिले में एक जीजा ने अपनी चचेरी साली को लेकर भागने के दौरान कार से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी।

UP Crime News: नाबालिग साली को लेकर भाग रहा था जीजा, रोकने पर तीन लोगों की कार से कुचलकर कर दी हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

UP Crime News|| Image- IBC24 News File

Modified Date: April 13, 2026 / 10:50 pm IST
Published Date: April 13, 2026 10:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में युवक ने तीन लोगों को कार से कुचला।
  • हादसे में तीनों लोगों की हुई मौत।
  • साली को भगाने के दौरान युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

UP Crime News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक जीजा ने अपनी चचेरी साली को लेकर भागने के दौरान कार से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। यह पूरी घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा इलाके की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सांसी फ़ैल गई और इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकरी के अनुसार, आरोपी दीपक सोनी एक सप्ताह अपनी नाबालिग चचेरी साली काजल (15 वर्ष) को भगा ले गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रविवार शाम को मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय चौकी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। (UP Crime News) हालांकि, काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद कोई समझौता नहीं हो सका। पंचायत समाप्त होने के बाद दीपक साली को कार में बैठाकर वहां से निकलने लगा। इसी दौरान लड़की के परिजनों और अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसका पीछा करने लगे और कोरवां के पास कार को रोकने का प्रयास किया।

आरोपी ने तीन लोगों को कार से कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, जब लोगों ने कार को घेरने की कोशिश की तो आरोपी दीपक ने अचानक तेज रफ्तार में गाड़ी आगे बढ़ा दी और सामने खड़े लोगों पर चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। (UP Crime News)  मृतकों की पहचान अन्नू सोनकर (35), अवध बिहारी सोनी (23) और सत्यवान सैनी (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी दीपक सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। (UP Crime News)  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.