बीईएमएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 180 करोड़ रुपये
बीईएमएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 180 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बीईएमएल लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 37.4 प्रतिशत घटकर 179.82 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 287.55 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,804.14 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,656.36 करोड़ रुपये थी।
चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,559.19 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,261.54 करोड़ रुपये था।
बेंगलुरु मुख्यालय वाली बीईएमएल भूमि खुदाई, रेलवे और खनन क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न भारी उपकरणों का विनिर्माण करती है।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


