महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी ऐप बंद करने का निर्देश

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी ऐप बंद करने का निर्देश

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी ऐप बंद करने का निर्देश
Modified Date: May 12, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: May 12, 2026 7:07 pm IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को पुलिस के साइबर अपराध विभाग को निर्देश दिया कि वे ओला, उबर और रैपिडो जैसे एग्रीगेटर्स के अनधिकृत बाइक टैक्सी ऐप को बंद कर दें, और इन कंपनियों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करें।

राज्य में बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) को लिखे एक पत्र में, जिसकी एक प्रति पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई थी, सरनाइक ने कहा कि राज्य में कई अनधिकृत बाइक टैक्सी सेवाएं बिना जरूरी अनुमतियों के चल रही हैं।

मंत्री ने कहा कि ये ऐप वित्तीय लेन-देन करते समय सरकारी नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे लाइसेंस प्राप्त रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों की आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है।

सरनाइक ने कहा कि ऐप-आधारित बाइक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करती हैं, जिससे जनता की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए कोई पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं हैं, जिनमें ड्राइवर का सत्यापन, बीमा कवच, महिलाओं की सुरक्षा के उपाय और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली शामिल होते हैं।

मंत्री ने 22 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा लिंक रोड इलाके में एक अनधिकृत बाइक टैक्सी से जुड़ी एक दुर्घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में