Gold Rate Today 15 July 2026: अचानक 770 रुपये महंगा हुआ सोना, एक ही झटके में 1.43 लाख के पार पहुंचा दाम, सस्ता सोना खरीदने का सपना फिर टूटा!

Gold Rate Today 15 July 2026: दो दिन की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों (Gold Prices Today) में फिर से तेजी देखे को मिली है। जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। सोने में बढ़त की वजह जानने के साथ देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट और बड़े महानगरों में चांदी की कीमतें (Silver Price Today) यहां देखी जा सकती है।

Gold Rate Today 15 July 2026: अचानक 770 रुपये महंगा हुआ सोना, एक ही झटके में 1.43 लाख के पार पहुंचा दाम, सस्ता सोना खरीदने का सपना फिर टूटा!

(Gold Rate Today 15 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 15, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: July 15, 2026 10:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई।
  • 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹770 महंगा होकर ₹1.43 लाख के पार पहुंच गया।
  • 22 कैरेट सोने में ₹700 और 18 कैरेट सोने में ₹570 की बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली: Gold Rate Today 15 July 2026 in India: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब कमोडिटी बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में तेजी आई। जिसका असर सोने का भाव (Gold Prices) पर भी पड़ा। लगातार दो दिनों तक गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों (Gold Price Today Hike) में फिर तेजी दर्ज की गई है। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर फिर से रुख किया है जिससे इसकी मांग बढ़ी और कीमतों में उछाल देखने को मिला।

एक दिन में महंगा हुआ सोना

लगातार दो दिनों तक सस्ता होने के बाद अब तीन दिनों के अंतर में सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव (Gold Rate Today) में बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 770 रुपये महंगा होकर 1,43,720 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने में 700 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 570 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,07,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आज दिल्ली में सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
1 ग्राम ₹14,372 (+₹77) ₹13,175 (+₹70) ₹10,782 (+₹57)
8 ग्राम ₹1,14,976 (+₹616) ₹1,05,400 (+₹560) ₹86,256 (+₹456)
10 ग्राम ₹1,43,720 (+₹770) ₹1,31,750 (+₹700) ₹1,07,820 (+₹570)
100 ग्राम ₹14,37,200 (+₹7,700) ₹13,17,500 (+₹7,000) ₹10,78,200 (+₹5,700)

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम (Gold Rate Today) लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,43,570 रुपये है। जबकि चेन्नई में 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव भी शहरों के हिसाब से अलग-अलग बने हुए हैं।

शहरवार सोने का ताजा भाव (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
Delhi Gold Price Today ₹ 1,43,720 ₹ 1,31,750 ₹ 1,07,820
Mumbai Gold Price Today ₹ 1,43,570 ₹ 1,31,600 ₹ 1,07,670
Kolkata Gold Price Today ₹ 1,43,570 ₹ 1,31,600 ₹ 1,07,670
Chennai Gold Price Today ₹ 1,43,450 ₹ 1,31,490 ₹ 1,09,690
Bengaluru Gold Price Today ₹ 1,43,570 ₹ 1,31,600 ₹ 1,07,670
Hyderabad Gold Price Today ₹ 1,43,570 ₹ 1,31,600 ₹ 1,07,670
Lucknow Gold Price Today ₹ 1,43,720 ₹ 1,31,750 ₹ 1,07,820
Bhopal Gold Price Today ₹ 1,43,620 ₹ 1,31,650 ₹ 1,07,720
Raipur Gold Price Today ₹ 1,43,570 ₹ 1,31,600 ₹ 1,07,670
Ahmedabad Gold Price Today ₹ 1,43,620 ₹ 1,31,650 ₹ 1,07,720

चांदी की कीमतों में बनी हुई स्थिरता

सोने के विपरीत चांदी के बाजार में फिलहाल ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद औद्योगिक मांग में सुस्ती के कारण चांदी के भाव (Silver Price Today) स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले 11 जुलाई को चांदी 5 हजार रुपये सस्ती हुई थी, जबकि 10 जुलाई को इसमें 5 हजार रुपये की तेजी और 9 जुलाई को 10 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

चार बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव

आज दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी का भाव (Silver Rate Today) 2,35,000 रुपये पर बना हुआ है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा है और यहां एक किलोग्राम चांदी 2,40,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आगे भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) पर वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की चाल का असर देखने को मिल सकता है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम) का उतार-चढ़ाव

दिनांक 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम) बदलाव 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम) बदलाव
15 जुलाई 2026 ₹ 14,372 ₹ 77 ₹ 13,175 ₹ 70
14 जुलाई 2026 ₹ 14,295 ₹ -11 ₹ 13,105 ₹ -10
13 जुलाई 2026 ₹ 14,306 ₹ -142 ₹ 13,115 ₹ -130
12 जुलाई 2026 ₹ 14,448 ₹ 0 ₹ 13,245 ₹ 0
11 जुलाई 2026 ₹ 14,448 ₹ -47 ₹ 13,245 ₹ -45
10 जुलाई 2026 ₹ 14,495 ₹ 36 ₹ 13,290 ₹ 35
09 जुलाई 2026 ₹ 14,459 ₹ 131 ₹ 13,255 ₹ 120
08 जुलाई 2026 ₹ 14,328 ₹ -213 ₹ 13,135 ₹ -195
07 जुलाई 2026 ₹ 14,541 ₹ -136 ₹ 13,330 ₹ -125
06 जुलाई 2026 ₹ 14,677 ₹ -11 ₹ 13,455 ₹ -10

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।