‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे बिल गेट्स: सरकारी सूत्र
‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे बिल गेट्स: सरकारी सूत्र
(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘इंडिया इम्पैक्ट समिट’ की आधिकारिक वेबसाइट पर वक्ताओं की सूची गेट्स का नाम पहले शामिल था। इस सूची में प्रौद्योगिकी व उद्योग जगत के जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, संस्थापक एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ के नाम शामिल हैं।
सम्मेलन की वेबसाइट पर मंगलवार को उनका नाम हालांकि नजर नहीं आया।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि गेट्स एआई सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।
सूत्रों ने बताया कि यह फैसला यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े नए दस्तावेजों में गेट्स का नाम सामने आने से जुड़ा है। हालांकि, एप्सटीन के किसी भी पीड़ित ने गेट्स पर कोई गलत काम करने का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन अमेरिका के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अभिलेखों में एप्सटीन का यह दावा शामिल है कि बिल गेट्स को एक यौन संचारित बीमारी हुई थी।
गेट्स के प्रवक्ता ने इस दावे को ‘‘पूरी तरह बेतुका’’ बताया है।
अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने पिछले सप्ताह के अंत में कहा था कि उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग भारत में एआई सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। हुआंग सम्मेलन के बड़े आकर्षणों में से एक माने जा रहे थे।
कंपनी ने हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई लेकिन कुछ लोगों ने इस फैसले को सम्मेलन में गेट्स की मौजूदगी से जोड़कर देखा था।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


