बॉयोकान हिंदुजा रिन्यूबल्स में 26 प्रतिश्त हिस्सेदारी खरीदेगी

Ads

बॉयोकान हिंदुजा रिन्यूबल्स में 26 प्रतिश्त हिस्सेदारी खरीदेगी

  •  
  • Publish Date - November 23, 2020 / 02:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बॉयोकान ने सोमवार को कहा कि उसने हिंदुजा रिन्यूबल्स टू प्राइवेट लि. में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी 5.91 करोड़ रुपये में खरीदने को लेकर समझौता किया है।

बॉयोकान ने शेयर बाजार को दी सूचना में कह कि अधिग्रहण पूरा करने के लिये 15 दिसंबर, 2020 तक का समय है।

कंपनी के अनुसार यह सौदा 5,91,61,730 रुपये का है।

बॉयोकान का शेयर बीएसई में 419.35 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। यह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 0.18 प्रतिशत नीचे है।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर