भारतीय बाजार में इस साल 25 नए उत्पाद उतारेगी बीएमडब्ल्यू

भारतीय बाजार में इस साल 25 नए उत्पाद उतारेगी बीएमडब्ल्यू

भारतीय बाजार में इस साल 25 नए उत्पाद उतारेगी बीएमडब्ल्यू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: January 21, 2021 10:49 am IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर को पीछे छोड़ते हुए इस साल भारत में 25 नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी को उम्मीद है कि इस साल वह भारत में दो अंक की वृद्धि हासिल करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की ग्रैन लिमोसिन को भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी शोरूम कीमत 51.5 लाख रुपये से 53.9 लाख रुपये है।

कंपनी का अनुमान है कि महामारी के चलते लोग निजी वाहनों को अधिक तरजीह देंगे और अंतराष्ट्रीय यात्रा तथा सैर-सपाटे में कमी के चलते लक्जरी कारों की मांग बढ़ेगी।

भारत में बीएमडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष विक्रम पवाह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जहां तक ​​हमारे कारोबार की बात है, कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर पीछे छूट चुका है। हमने देखा कि 2020 में व्यापार बंद था… हमें उम्मीद है कि पिछले साल लगभग आठ महीनों की तुलना में इस साल पूरे 12 महीने परिचालन होगा। मांग भी बढ़ रही है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर के दौरान कंपनी अपने कोविड-पूर्व के स्तर को हासिल करने में सफल रही थी।

इस साल कंपनी की वृद्धि संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बिक्री में 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जताई।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में