ग्रो एनर्जी, एसईआईएल के निदेशक मंडल ने विलय योजना को दी मंजूरी

ग्रो एनर्जी, एसईआईएल के निदेशक मंडल ने विलय योजना को दी मंजूरी

ग्रो एनर्जी, एसईआईएल के निदेशक मंडल ने विलय योजना को दी मंजूरी
Modified Date: March 3, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: March 3, 2026 7:21 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) सौर पीवी विनिर्माता ग्रो एनर्जी और शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (एसईआईएल) के निदेशक मंडल ने समूह पुनर्गठन योजना के तहत अपने विलय की योजना को मंजूरी दे दी है।

दोनों कंपनियों ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि विलय योजना के अनुसार, एसईआईएल के शेयरधारकों को प्रत्येक 212 शेयरों के बदले ग्रो एनर्जी के एक रुपये अंकित मूल्य वाले 100 पूर्ण चुकता शेयर मिलेंगे।

ग्रो एनर्जी, जो कि चिरिपाल समूह की कंपनी है, राजस्थान के डूड़ू में 6.5 गीगावाट क्षमता वाली पीवी मॉड्यूल विनिर्माण फैक्टरी संचालित करती है और उसकी इसे 11 गीगावाट तक बढ़ाने की योजना है।

ग्रो एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और निदेशक विनय थडानी ने कहा, ‘‘यह प्रस्तावित विलय हमारे व्यापक समूह पुनर्गठन योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में