America Israel Iran War: नहीं मानी ये बात तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर भड़के ट्रम्प, कहा- रिश्ते अब पहले जैसे नहीं, ईरान को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात
नहीं मानी ये बात तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर भड़के ट्रम्प, कहा- रिश्ते अब पहले जैसे नहीं, Trump Statement on America Israel Iran War
US-Israel Iran War News/ Image Source : FILE
नई दिल्लीः America Israel Iran War अमेरिका-इजराइल और ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन अब इसके लिए ‘बहुत देर’ हो चुकी है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उनका एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप खत्म हो चुकी है। वे बात करना चाहते हैं। हालांकि, इससे पहले रविवार को ट्रम्प ने कहा था कि वह ईरानी नेताओं से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था, “वे बात करना चाहते हैं और मैं बातचीत के लिए सहमत हूं। उन्हें यह पहले करना चाहिए था।” जंग से पहले अमेरिका और ईरान के बीच तीन दौर की वार्ता हो चुकी थी।
ट्रम्प बोले- ब्रिटिश पीएम बहुत मददगार नहीं
America Israel Iran War अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को बहुत मददगार नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमलों को लेकर स्टार्मर का रुख उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख है कि UK-US ‘स्पेशल रिलेशनशिप’ अब पहले जैसा नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी बलों को ब्रिटिश एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति देने में देरी हुई। सोमवार को संसद में स्टार्मर ने साफ किया था कि उनकी सरकार ईरान पर हमलों में शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए स्पष्ट कानूनी आधार जरूरी है।
अमेरिका बोला- ईरान अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान मोबाइल लॉन्चर के जरिए अलग-अलग जगह से मिसाइलें लॉन्च कर मिडिल-ईस्ट में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी सेना ने कहा है कि वे इन खतरों को ढूंढकर बिना किसी हिचक के खत्म कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि जहां भी मोबाइल लॉन्चर से हमले का खतरा मिलता है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। सेना ने एक वीडियो भी जारी किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Donald Trump on War: लम्बा चलेगा ईरान और इजरायल का युद्ध!.. होगी बड़े पैमाने पर बेगुनाहों की मौत!.. डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से मची खलबली
- Municipal Workers Protest : त्योहार से ठीक पहले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर उठाया ये बड़ा कदम, प्रशासन के उड़े होश
- Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

Facebook


