Amethi News: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, घर में इस हालत में मिली महिला, बुजुर्ग को देख पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा
Amethi News: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, घर में इस हालत में मिली महिला, बुजुर्ग को देख पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा
Amethi News/Image Credit: IBC24 File Photo
- अमेठी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
- महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।
- वहीं एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हुई है।
Amethi News: अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर और इन्हौना क्षेत्र में मंगलवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन्हौना थाना क्षेत्र के कैथागांव के धीरापुर गांव निवासी राज बहादुर (60) मंगलवार दोपहर लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलौली गांव के पास पैदल जा रहे थे, (Amethi News) तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए राज बहादुर को जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश
थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही साथ पुलिस टक्कर मारने वाली कार की सीसीटीवी व अन्य स्रोतों से तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में पीपरपुर थाना क्षेत्र के सवनगी गांव में करिश्मा पाल (27) नामक महिला का (Amethi News) शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Amethi News: प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक करिश्मा की शादी अप्रैल 2025 में सुलतानपुर जिले के धम्मौर क्षेत्र के नरहरपुर गांव में हुई थी। कुछ पारिवारिक अनबन के चलते वह पिछले नवंबर से मायके में ही रह रही थी। उन्होंने बताया (Amethi News) कि हालांकि घटना के पीछे असली वजह क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Parliament Privileges Committee: संसद की विशेषाधिकार समिति का ऐलान, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- Former MLA Sanjay Shukla News: घर लौटे दुबई में फंसे पूर्व विधायक और उद्योगपति, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, बताया – दुबई में कैसी है भारतीयों के लिए व्यवस्था
- Petrol Pump Closed: भारत में बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप? ईरान-इजरायल जंग के बीच मंडराया ईंधन की किल्लत का खतरा, जानिए इंडिया के पास है कितना स्टाक?

Facebook


