बुकमाईकार्गो बी2सी लॉजिस्टिक खंड में उतरी, 2029-30 तक 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य
बुकमाईकार्गो बी2सी लॉजिस्टिक खंड में उतरी, 2029-30 तक 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) लॉजिस्टिक कंपनी बुकमाईकार्गो ने बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए घरेलू ‘बिजनेस-टू-कंज्यूमर’ (बी2सी) खंड में प्रवेश किया है।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि वित्त वर्ष 2029-30 तक उसका 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य है।
गुरुग्राम स्थित बुकमाईकार्गो (बीएमसी) की स्थापना 2016 में हुई थी और कंपनी अभी तक थोक (बी2बी) खंड में कारोबार कर रही थी। कंपनी मुख्य रूप से एफएमसीजी, उपभोक्ता सामान और फार्मा जैसे क्षेत्रों में ग्राहकों को सेवा दे रही है।
बुकमाईकार्गो के संस्थापक जे डी यादव ने कहा, ‘‘2016 तक, उसी दिन आपूर्ति की मांग एक प्रतिशत से भी कम थी, जबकि 2025 तक इसके 22 प्रतिशत होने का अनुमान है। हमने इस वृद्धि का लाभ उठाने और अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए बी2सी खंड में प्रवेश किया है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी ने थाइलैंड में बी2सी सेवाएं भी शुरू की हैं। कंपनी की नयी सेवा की पहुंच दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के 75 प्रांतों तक है।
यादव ने कहा कि मार्च, 2024 तक कंपनी का कारोबार 12.3 करोड़ रुपये था।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


