ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार

ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार

ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार
Modified Date: April 30, 2026 / 10:18 am IST
Published Date: April 30, 2026 10:18 am IST

हांगकांग, 30 अप्रैल (एपी) ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ब्रेंट क्रूड का दाम बृहस्पतिवार को 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया जबकि वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई।

अमेरिका-ईरान वार्ता ठप पड़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने और युद्ध के स्थायी अंत को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

ब्रेंट क्रूड के जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 6.2 प्रतिशत चढ़कर 125.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि जुलाई में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 113.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

नौवें सप्ताह में प्रवेश कर चुके इस युद्ध के खत्म होने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखी है जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है जिससे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

इस बीच, अमेरिकी वायदा बाजार और एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई।

एपी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में