Abhishek Sharma Hits Fastest Century: दुनिया ने देखा अभिषेक शर्मा का तूफ़ान.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया शानदार शतक, तोड़ दिया खुद का पुराना रिकॉर्ड..

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने महज 31 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस पारी के साथ वह टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर पहुंच गए।

Abhishek Sharma Hits Fastest Century: दुनिया ने देखा अभिषेक शर्मा का तूफ़ान.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया शानदार शतक, तोड़ दिया खुद का पुराना रिकॉर्ड..

Abhishek Sharma Hits Fastest Century in t20 || ESPN Cricket file

Modified Date: September 17, 2026 / 09:06 pm IST
Published Date: September 17, 2026 9:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में शतक जड़ा
  • 16 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
  • सबसे तेज टी20 शतकों में तीसरे स्थान पर पहुंचे

Abhishek Sharma Hits Fastest Century in t20: नई दिल्ली: बीते रविवार को अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी देखने को मिली थी तो आज गुरुवार को उन्होंने अपने बल्ले से पूरी तरह तहलका मचा दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ओपनर अभिषेक शर्मा ने महज 31 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और कुछ पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दूसरे ओवर से ही शुरू कर दिया हमला

अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। दूसरे ओवर में उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को निशाना बनाया और लगातार दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद फजलहक फारूकी की गेंदों पर भी अभिषेक ने जमकर रन बनाए। उन्होंने फारूकी के खिलाफ दो छक्के और दो चौके जड़कर अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा।

सिर्फ 16 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

Abhishek Sharma Hits Fastest Century in t20: अभिषेक ने मोहम्मद नबी की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केवल 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। 26 साल के अभिषेक शर्मा ने इससे पहले भी टी20 इंटरनेशनल में 20 से कम गेंदों में छह बार अर्धशतक लगाया है। हालांकि, इस मुकाबले में उनका असली तूफान अभी बाकी था।

अगली 15 गेंदों में बनाए 51 रन

अर्धशतक पूरा करने के बाद अभिषेक और ज्यादा आक्रामक हो गए। उन्होंने अगली 15 गेंदों में 51 रन बना डाले और सिर्फ 31 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस शतक के साथ अभिषेक शर्मा टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कुल मिलाकर वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे एस्टोनिया के साहिल चौहान हैं, जिन्होंने 27 गेंदों में शतक लगाया था। तुर्की के मुहम्मद फहद ने 29 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

देखें सबसे तेज शतक जड़ने वाले शीर्ष 20 बल्लेबाजों के नाम

खिलाड़ी गेंदें मैच स्थान तारीख
साहिल चौहान 27 एस्टोनिया बनाम साइप्रस एपिस्कोपी 17 जून 2024
मुहम्मद फहद 29 तुर्की बनाम बुल्गारिया सोफिया 12 जुलाई 2025
अभिषेक शर्मा 30 भारत बनाम अफगानिस्तान दिल्ली 17 सितंबर 2026
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 33 नामीबिया बनाम नेपाल कीर्तिपुर 27 फरवरी 2024
सिकंदर रजा 33 जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया नैरोबी 23 अक्टूबर 2024
फिन एलन 33 न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 4 मार्च 2026
कुशल मल्ला 34 नेपाल बनाम मंगोलिया हांगझोउ 27 सितंबर 2023
डेविड मिलर 35 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पोटचेफस्ट्रूम 29 अक्टूबर 2017
रोहित शर्मा 35 भारत बनाम श्रीलंका इंदौर 22 दिसंबर 2017
एस. विक्रमसेकरा 35 चेक गणराज्य बनाम तुर्की इलफोव काउंटी 30 अगस्त 2019
कुशल भुर्टेल 35 नेपाल बनाम चीन सिंगापुर 31 मई 2026
अभिषेक शर्मा 37 भारत बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2 फरवरी 2025
शेख रासिक 37 हंगरी बनाम माल्टा मार्सा 4 फरवरी 2025
प्रियान पुष्पराजन 37 माल्टा बनाम एस्टोनिया मार्सा 7 मई 2025
टिम डेविड 37 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज बैसेटेरे 25 जुलाई 2025
जे.जे. स्मिट 37 नामीबिया बनाम केन्या हरारे 26 सितंबर 2025
मुसद्दिक अहमद 37 जर्मनी बनाम ऑस्ट्रिया क्रेफेल्ड 1 मई 2026
करणबीर सिंह 37 ऑस्ट्रिया बनाम हंगरी स्जोडलिगेट 28 जून 2026
बेन कोहलर-कैडमोर 38 जर्मनी बनाम ऑस्ट्रिया क्रेफेल्ड 1 मई 2026
एस. पेरियालवार 39 रोमानिया बनाम तुर्की इलफोव काउंटी 29 अगस्त 2019
जीशान कुकिखेल 39 हंगरी बनाम ऑस्ट्रिया लोअर ऑस्ट्रिया 5 जून 2022

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ

एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया

मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत

टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया

भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown