Bilaspur Road Accident: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क….बिलासपुर में 4 लोगों की मौत
Bilaspur Road Accident: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क....बिलासपुर में 4 लोगों की मौत
Bilaspur Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क....बिलासपुर में 4 लोगों की मौत /image: IBC24 File
- बिलासपुर में सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत
- मालवाहक की चपेट में आए 3 लोग
- करंट और सर्पदंश से भी 2 मौतें
बिलासपुर। Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार मालवाहक ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मालवाहक ने कुचला (Chhattisgarh Road Accident)
Bilaspur Road Accident मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है, जहां भटगांव निवासी बरातुदास मानिकपुरी अपने भाई चंदु मानिकपुरी व प्रीतम दास मानिकपुरी के साथ दमाद के घर गया था। वहां से लौटने के बाद प्रीतम दास मानिकपुरी के घर के पास बाइक खड़ी कर तीनों बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सेंवार की ओर से आ रहे मालवाहक के चालक ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए तीनों ग्रामीणों व बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाई बरातुदास और प्रीतमदास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया। चंदूदास की स्थिति गंभीर है, जिसका इलाज जारी है। इधर घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Kota Snake Bite Case सर्पदंश से बच्ची की मौत
Bilaspur Road Accident बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के ग्राम बिल्लीबंद धनुवारपारा में सर्पदंश की शिकार 7 वर्षीय बच्ची रायना बंजारे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों के मुताबिक, रायना रात को खाना खाने के बाद बिस्तर पर सोई हुई थी। सुबह पेट दर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन उसे तत्काल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि, कोटा अस्पताल परिसर में वाहन होने के बावजूद उन्हें रतनपुर से एंबुलेंस बुलाने की बात कही गई, जिससे एंबुलेंस मिलने में करीब एक घंटे की देरी हुई। बाद में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई .. परिजनों का कहना है, वक्त रहते आपातकालीन वाहन मिल जाता तो बच्ची की जान बच सकती थी। मामले ने ग्रामीण क्षेत्र की आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bilaspur Latest News करंट से युवक की मौत
न्यायधानी के तखतपुर थाना क्षेत्र के चनाडोंगरी में करंट (Electric shock) लगने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक खेत गया हुआ था, तभी खेत में बिजली के खुले तार की चपेट में आ गया जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें
- IND vs AFG T20 Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, सिर्फ इतने गेंदों में जड़ा शतक, टूट गए इन दिग्गजों के रिकॉर्ड
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज छत्तीसगढ़ में गर्मी सताएगी या होगी झमाझम बारिश? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report
- Delhi Minor Girl Rape Murder Case: राजधानी में गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या, पहले शराब पी फिर 3 दोस्तों ने बारी-बारी लूटी अस्मत…कांप जाएगी रूह

Facebook


