Raipur Prayas School Latest News: 9वीं का छात्र कर रहा था तांत्रिक क्रिया!.. प्रयास संस्था ने थमा दिया टीसी.. छत्तीसगढ़ के इस जिले में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला..
रायपुर की प्रयास संस्था में 9वीं कक्षा के एक बच्चे को कथित तांत्रिक क्रिया के आरोप में टीसी देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने संस्था की प्राचार्य प्रमिला शुक्ला पर धमकाने और जबरन कागजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
Raipur Prayas School Latest News || File Image
- 9वीं के बच्चे को टीसी देने का आरोप
- परिजनों ने प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप
- सीएम शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत
Raipur Prayas School Latest News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रयास संस्था स्कूल से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में संस्था से बाहर कर दिया गया और उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट थमा दिया गया। मामले को लेकर बच्चे के परिवार के लोगो ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
3 सितंबर को हुआ था एडमिशन
परिजनों ने बताया कि बच्चे का प्रयास संस्था में 3 सितंबर को एडमिशन कराया गया था। कुछ समय बाद संस्था की ओर से बच्चे पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उसे संस्था से बाहर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि संस्था ने बच्चे से जुड़े मामले की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी। उनका कहना है कि बच्चे पर एक्शन लिए जाने के उन्हें इसकी जानकारी मिली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप
Raipur Prayas School Latest News: परिजनों ने संस्था के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनसे कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। साथ ही, प्राचार्य प्रमिला शुक्ला पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। वही इस घटनाक्रम के बाद परिजन बच्चे को लेकर महासमुंद लौट गए हैं। उन्होंने अब मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
इन्हें भी पढ़ें:
पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ
एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया
भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी

Facebook


