बीएसई का चौथी तिमाही में मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर 795 करोड़ रुपये पर
बीएसई का चौथी तिमाही में मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर 795 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) शेयर बाजार बीएसई लि. का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर बढ़कर 795.47 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 493.67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
बीएसई लि. की बृहस्पतिवार को जारी सूचना के अनुसार, जनवरी-मार्च के दौरान कुल राजस्व बढ़कर 1,630 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 926.38 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 10 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह लाभांश आने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा।
पूरे वित्तवर्ष 2025-26 के लिए, बीएसई का शुद्ध लाभ 88 प्रतिशत बढ़कर 2,487 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्तवर्ष 2024-25 में यह 1,322 करोड़ रुपये था।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


