फेडरल रिजर्व के संकेतों से सर्राफा पर दबाव, चांदी वायदा मंे गिरावट
फेडरल रिजर्व के संकेतों से सर्राफा पर दबाव, चांदी वायदा मंे गिरावट
नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी के वायदा भाव 8,817 रुपये टूटकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हालिया नीतिगत संकेतों से डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर कमजोरी का असर चांदी की कीमतों पर भी दिखा।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8,817 रुपये यानी 3.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,42,990 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 11,188 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि यह गिरावट तब आई जब अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन यह संकेत दिया कि महंगाई के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। इससे कारोबारियों को भविष्य में मौद्रिक नीति में ढील मिलने की उम्मीदों पर फिर से विचार करना पड़ा।
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार, न्यूयॉर्क में जुलाई नुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 2.36 डॉलर या 3.34 प्रतिशत टूटकर 68.40 डॉलर प्रति औंस रह गए।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


