नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की आतिथ्य इकाई में कनाडा की निवेश फर्म सीपीपीआईबी 3,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।
प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल की एक उप-समिति ने कंपनी, सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स इंक (सीपीपीआईबी) और प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड (पीएचवीएल) के बीच एक बाध्यकारी रूपरेखा समझौते के लिए मंजूरी दी है।
समझौते के बाद सीपीपीआईबी कई किस्तों में पीएचवीएल में 3,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी। यह आतिथ्य कंपनी की शेयरधारिता में 28 प्रतिशत तक की कुल हिस्सेदारी के बराबर है। प्रस्तावित सौदे के लिए जरूरी मंजूरियां ली जानी हैं।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय