ओडिशा: सार्वजनिक धन की हेराफेरी के आरोप में सहकारी समिति का पूर्व सचिव गिरफ्तार

Ads

ओडिशा: सार्वजनिक धन की हेराफेरी के आरोप में सहकारी समिति का पूर्व सचिव गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 09:47 PM IST

भुवनेश्वर, 11 अगस्त (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक सहकारी समिति के पूर्व सचिव को 21.28 लाख रुपये के सार्वजनिक धन की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने बांकी स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पीएसीएस) के कर्जदार सदस्यों से ऋण पुनर्भुगतान की राशि सीधे वसूल की थी।

बयान में कहा गया, ‘उसने आधिकारिक लेखा रजिस्टरों में हेरफेर और आंकड़ों में जालसाजी कर समिति के धन का गबन किया।’

बयान के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कटक सतर्कता थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश