Who Is IAS Officer Tukaram Mundhe: कौन है IAS तुकाराम मुंढे? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर, लगातार कार्रवाई से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, एक क्लिक में FDA अफसर के बारें में जानें सब कुछ

Ads

Who Is IAS Officer Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी और FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे अपनी कार्रवाई को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 08:42 PM IST

Who Is IAS Officer Tukaram Mundhe/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे अपनी कार्रवाई को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
  • तुकाराम मुंढ़े का 21 साल की प्रशासनिक सेवा में 25 बार ट्रांसफर हो चुका है।
  • तुकाराम मुंढ़े अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं।

Who Is IAS Officer Tukaram Mundhe: मुंबई: महाराष्ट्र कैडर के चर्चित IAS अधिकारी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे अपनी कार्रवाई को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तुकाराम मुंढ़े का 21 साल की प्रशासनिक सेवा में 25 बार ट्रांसफर हो चुका है और वो अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। मिलावटी दूध, स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री और नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों पर उनकी गाज लगातार गिर रही है। दूसरी तरफ कड़े रुख और बिना नोटिस तुरंत लाइसेंस रद्द करने की उनकी कार्यशैली पर अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है।

2005 बैच के IAS अधिकारी है तुकाराम मुंढे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, महाराष्ट्र के बीड जिले में एक किसान परिवार में जन्मे तुकाराम मुंढे का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। मुंढे ने बाद में औरंगाबाद स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त की और 2004 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 20 के साथ सफलता प्राप्त की। (Who Is IAS Officer Tukaram Mundhe) मुंढे ने महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी के रूप में शामिल हुए।

पिछले दो दशक के दौरान तुकाराम मुंढे ने राज्य भर में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया, जिनमें सहायक कलेक्टर, जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त और पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शामिल हैं।

21 वर्षों में 25 बार हुए तबादले

Who Is IAS Officer Tukaram Mundhe: आईएएस तुकाराम मुंढे का 21 वर्षों में 25 बार तबादला हुआ। उनकी तैनाती नांदेड़, वाशिम, जालना, सोलापुर, नवी मुंबई, नासिक, नागपुर और पुणे में हुई है। तुकाराम मुंढे को एक ऐसा IAS अधिकारी माना जाता है, जिनसे मुंबई के रेस्तरां मालिक डरते हैं। तुकाराम ने महज दो महीनों में 1,100 से अधिक छापे मारे। गुटखा नेटवर्क के खिलाफ MCOCA लागू किया। मुंबई की सौ साल पुरानी संस्थाओं के लाइसेंस निलंबित किए।

किसी के खिलाफ नहीं नहीं बरती जाएगी नरमी

पदभार संभालने के बाद अपने पहले आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में तुकाराम मुंढे ने घोषणा की थी कि “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के प्रति प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।”

पद संभालने के बाद 50 करोड़ का खाद्य भंडार किया जब्त

Who Is IAS Officer Tukaram Mundhe: 25 मई 2026 को कार्यभार संभालने के बाद से आईएएस मुंडे ने, FDA ने महाराष्ट्र भर में 1,100 से अधिक निरीक्षण किए हैं. करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य का खाद्य भंडार जब्त किया, जिसमें 1.6 लाख लीटर कथित तौर पर मिलावटी दूध शामिल है। संगठित गुटखा नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOACA) लागू किया और 56 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित किए।

इन्हें भी पढ़ें:-

तुकाराम मुंढे कौन हैं?

तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र FDA के आयुक्त हैं।

तुकाराम मुंढे कितनी बार ट्रांसफर हो चुके हैं?

रिपोर्टों के अनुसार, करीब 21 साल की सेवा में उनका लगभग 25 बार तबादला हुआ है।

तुकाराम मुंढे ने UPSC में कौन-सी रैंक हासिल की थी?

उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की थी।

तुकाराम मुंढे अभी किस पद पर हैं?

वह महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

तुकाराम मुंढे हाल में क्यों चर्चा में हैं?

FDA आयुक्त के रूप में मिलावट, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और गैर-अनुपालन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ उनकी कार्रवाई के कारण वह लगातार सुर्खियों में हैं।