सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 1,324 करोड़ रुपये

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 1,324 करोड़ रुपये

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 1,324 करोड़ रुपये
Modified Date: July 17, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: July 17, 2026 2:06 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 1,324 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 1,169 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जून 2026 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 10,678 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 10,360 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 9,691 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में 8,589 करोड़ रुपये थी।

बैंक का परिचालन लाभ घटकर 2,186 करोड़ रुपये रह गया जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 2,304 करोड़ रुपये था।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। पहली तिमाही के अंत में सकल अग्रिमों के मुकाबले सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 2.60 प्रतिशत रह गईं जो एक वर्ष पहले 3.13 प्रतिशत थीं।

बैंक का शुद्ध एनपीए 30 जून, 2026 तक 0.49 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

इससे खराब ऋणों के लिए प्रावधान घटकर 346 करोड़ रुपये रह गया, जो जून, 2025 के अंत में 468 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 18.28 प्रतिशत हो गया जो 2025-26 की पहली तिमाही के अंत में 17.66 प्रतिशत था।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में