केंद्र मणिपुर में छह नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करेगा

केंद्र मणिपुर में छह नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करेगा

केंद्र मणिपुर में छह नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करेगा
Modified Date: March 27, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: March 27, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में राज्य के उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन के साथ बैठक के बाद मणिपुर में छह नए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) स्थापित करने की घोषणा की।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि उनके अनुरोध पर कदम उठाते, चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को राज्य में छह नए केवीके खोलने का निर्देश दिया।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री से राज्य में ‘टिश्यू कल्चर’ प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव भेजने का भी आग्रह किया।

किपगेन ने यहां राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-I की समयावधि बढ़ाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में