PM Virtual Meeting with CM: ‘हमें कोविड-19 के दौर की तरह ही मिलकर काम करना है”.. प्रधानमंत्री मोदी ने आख़िरकार दे दिए इस बात के संकेत, जानें आप भी
PM Narendra Modi Meeting with Chief Ministers: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की, आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर जोर दिया।
PM Narendra Modi Meeting with Chief Ministers || Image- ANI News File
- पीएम ने "टीम इंडिया" भावना से काम करने को कहा।
- सप्लाई चेन मजबूत करने और जमाखोरी रोकने पर बल।
- पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती का स्वागत।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पहले भी ऐसी वैश्विक चुनौतियों का सामना कर चुका है, जैसे कोविड-19 के दौरान केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया था। उन्होंने कहा कि “टीम इंडिया” की भावना से ही देश इस स्थिति से भी सफलतापूर्वक निपट सकेगा। उन्होंने आर्थिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा, नागरिकों के हितों की रक्षा और सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।
बता दें कि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बन रही स्थिति को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। बैठक में देश की तैयारियों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। (PM Narendra Modi Meeting with Chief Ministers) प्रधानमंत्री ने कहा कि हालात लगातार बदल रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना और मिलकर काम करना जरूरी है।
सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पहले भी ऐसी वैश्विक चुनौतियों का सामना कर चुका है, जैसे कोविड-19 के दौरान केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया था। उन्होंने कहा कि “टीम इंडिया” की भावना से ही देश इस स्थिति से भी सफलतापूर्वक निपट सकेगा। उन्होंने आर्थिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा, नागरिकों के हितों की रक्षा और सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।
अफवाहों और गलत जानकारी से बचने की अपील
उन्होंने राज्यों से कहा कि जरूरी सामान की सप्लाई सुचारु बनी रहे और जमाखोरी व मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उर्वरकों के भंडारण और वितरण पर नजर रखने और खेती के लिए पहले से योजना बनाने की जरूरत बताई। (PM Narendra Modi Meeting with Chief Ministers) सीमावर्ती और तटीय राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
उत्पादन व रोजगार को स्थिर रखने पर भी जोर
प्रधानमंत्री ने अफवाहों और गलत जानकारी से बचने की अपील की और कहा कि सही जानकारी समय पर लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों के लोग पश्चिम एशिया में हैं, वहां हेल्पलाइन और सहायता व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही उद्योग और एमएसएमई के साथ समन्वय बढ़ाने और उत्पादन व रोजगार को स्थिर रखने पर भी जोर दिया।
राज्यों में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता
बैठक में मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के कदमों की सराहना की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती और एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया।(PM Narendra Modi Meeting with Chief Ministers) मुख्यमंत्रियों ने भरोसा जताया कि राज्यों में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और वे केंद्र के साथ मिलकर स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पढ़ें वर्चुअल बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु
- प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि “टीम इंडिया” के रूप में मिलकर काम करने से देश इस स्थिति पर सफलतापूर्वक काबू पा लेगा।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग व आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना हैं।
- प्रधानमंत्री ने राज्यों से अपील की कि वे आपूर्ति श्रृंखलाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें और जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।
- प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में अग्रिम योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, खासकर उर्वरकों के भंडारण और वितरण की निगरानी के संदर्भ में।
- प्रधानमंत्री ने बदलती परिस्थितियों का तेजी से सामना करने के लिए सभी स्तरों पर मजबूत समन्वय तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया।
- प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती और तटीय राज्यों में विशेष ध्यान देने का आह्वान किया, ताकि शिपिंग, आवश्यक आपूर्ति और समुद्री संचालन से जुड़ी उभरती चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
- प्रधानमंत्री ने गलत जानकारी और अफवाहों के प्रसार के खिलाफ चेतावनी दी और सटीक व विश्वसनीय जानकारी के प्रसार पर जोर दिया।
- मुख्यमंत्रियों ने स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
- मुख्यमंत्रियों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कमी और राज्यों को वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाने के निर्णयों का स्वागत किया।
- मुख्यमंत्रियों ने विश्वास जताया कि स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनके राज्यों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है।
- मुख्यमंत्रियों ने स्थिति का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए केंद्र के साथ निकट समन्वय में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Prime Minister Narendra Modi today chaired a meeting with Chief Ministers and Lieutenant Governors of States to review preparedness in light of the emerging situation arising out of recent developments in West Asia and its potential impact on India, via video conferencing.… https://t.co/gFpsnlxydX pic.twitter.com/Nl2VH8Uedj
— United News of India (@uniindianews) March 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस
कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’
अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की
उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया
राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

Facebook


