शह मात The Big Debate: धर्म स्वातंत्र्य के नाम… सड़क पर संग्राम! क्यों हो रहा नए विधेयक का विरोध? क्या सरकार पर बढ़ रहा दबाव?

CG Religious Freedom Bill: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पास धर्म स्वातंत्र्य विधेयक का मसीही समाज के लोगों ने किया विरोध।

शह मात The Big Debate: धर्म स्वातंत्र्य के नाम… सड़क पर संग्राम! क्यों हो रहा नए विधेयक का विरोध? क्या सरकार पर बढ़ रहा दबाव?

Sakti Vedanta Power Plant News/ Image Source : FILE

Modified Date: March 27, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: March 27, 2026 11:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के विरोध में सीही समाज ने किया प्रदर्शन।
  • नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में सैकड़ों की संख्या विरोध करने पहुंचे लोग।
  • मसीही समाज के प्रदर्शन के बहाने कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है।

CG Religious Freedom Bill: रायपुर: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के विरोध में नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में सैकड़ों की संख्या में मसीही समाज के लोग जुटे और राजभवन के लिए कूच किए.. जिन्हें पुलिस ने बीच में ही रोक लिया ये लोग छत्तीसगढ़ विधानसभा में पास धर्म स्वातंत्र्य विधेयक का विरोध कर रहे हैं। (CG Religious Freedom Bill) इस विधेयक के मुताबिक लालच देकर धर्मांतरण कानून अपराध होगा, जिसे लेकर मसीही समाज ने मोर्चा खोल दिया है। मसीही समाज के प्रदर्शन के बहाने कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है। कांग्रेस ने इसे बीजेपी का राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया है।

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है, भाजपा ने कहा कि वो कभी भी किसी धर्म का विरोध नहीं किए हैं। हम तो लालच देकर धर्मांतरण कराने का विरोध करते हैं।

CG Religious Freedom Bill:  मसीही समाज आखिर नए विधेयक के विरोध में क्यों हैं, क्या कांग्रेस भी विधेयक (CG Religious Freedom Bill)  के विरोध में है? सवाल ये भी क्या आने वाले वक्त में छत्तीसगढ़ में संग्राम और तेज होगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.