BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

केंद्र का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट अनुमान के 54.5 प्रतिशत पर

केंद्र का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट अनुमान के 54.5 प्रतिशत पर

केंद्र का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट अनुमान के 54.5 प्रतिशत पर
Bhasha
Published: 30 Jan 2026 | 8:08 pmModified: 30 Jan 2026 | 8:08 pm

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर के अंत तक 8.55 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो 2025-26 के बजट लक्ष्य का 54.5 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 56.7 प्रतिशत था। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सरकार का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत यानी 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार की दिसंबर, 2025 तक कुल प्राप्तियां 25.25 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो बजट अनुमान का 72.2 प्रतिशत है।

इसमें केंद्र सरकार को प्राप्त शुद्ध कर राजस्व में 19.39 लाख करोड़ रुपये, गैर-कर राजस्व 5.39 लाख करोड़ रुपये और गैर-ऋण पूंजी प्राप्ति 46,047 करोड़ रुपये शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर के दौरान केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों को 10.38 लाख करोड़ रुपये दिए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.37 लाख करोड़ रुपये अधिक है।

दिसंबर तक केंद्र सरकार का कुल व्यय 33.8 लाख करोड़ रुपये रहा। यह 2025-26 के बजट अनुमान का 66.7 प्रतिशत है। इसमें से 25.93 लाख करोड़ रुपये राजस्व मद में और 7.87 लाख करोड़ रुपये पूंजी मद में खर्च किए गए।

कुल राजस्व व्यय में से 9.11 लाख करोड़ रुपये ब्याज भुगतान पर और 3.17 लाख करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी पर खर्च किए गए।

भाषा रमण अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: केंद्र का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट अनुमान के 54.5 प्रतिशत पर

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm