सीईएससी की हरित ऊर्जा के लिए 50,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने की योजना

सीईएससी की हरित ऊर्जा के लिए 50,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने की योजना

सीईएससी की हरित ऊर्जा के लिए 50,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने की योजना
Modified Date: January 23, 2024 / 10:18 pm IST
Published Date: January 23, 2024 10:18 pm IST

कोलकाता, 23 जनवरी (भाषा) आरपी संजीव गोयनका समूह की प्रमुख कंपनी सीईएससी लिमिटेड राजस्थान और गुजरात में 50,000 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण करना चाहती है।

इसका इस्तेमाल तीन गीगावाट की हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए किया जाएगा।

कंपनी देश के एक से अधिक राज्यों में अपनी अनुषंगी कंपनियों के जरिये तीन गीगावाट तक की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता में पर्याप्त निवेश करने की संभावनाएं तलाश रही है।

इन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में सौर, पवन और हरित हाइड्रोजन परियोजनाएं शामिल हैं।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हम अपने नवीकरणीय ऊर्जा प्रभाव को बढ़ाने और अपने वितरण व्यवसाय के नवीकरणीय ऊर्जा खरीद दायित्वों को आंशिक रूप से पूरा करने के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।”

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में