सीईएससी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 304 करोड़ रुपये

सीईएससी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 304 करोड़ रुपये

सीईएससी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 304 करोड़ रुपये
Modified Date: February 6, 2026 / 05:17 pm IST
Published Date: February 6, 2026 5:17 pm IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) सीईएससी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब आठ प्रतिशत बढ़कर 304 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। गत वित्त वर्ष 2024-25 तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 282 करोड़ रुपये रहा था।

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,099 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 3,657 करोड़ रुपये थी।

कोलकाता स्थित सीईएससी बिजली उत्पादन, पारेषण एवं वितरण के कारोबार से जुड़ी है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में