बैंक हड़ताल के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑडिट कार्य पहले पूरा कर लेंः आईसीएआई

बैंक हड़ताल के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑडिट कार्य पहले पूरा कर लेंः आईसीएआई

बैंक हड़ताल के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑडिट कार्य पहले पूरा कर लेंः आईसीएआई
Modified Date: September 25, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: September 25, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) चार्टर्ड अकाउंटेंट के शीर्ष निकाय आईसीएआई ने शुक्रवार को अपने सदस्यों से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन-दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए वैधानिक और कर ऑडिट से जुड़े काम पहले से पूरा करने की तैयारी करने को कहा।

भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने एक परामर्श में कहा है कि बैंक हड़ताल ऐसे समय हो रही है जब 30 सितंबर को वैधानिक और कर ऑडिट पूरा करने तथा संबंधित कंपनियों की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करने की समयसीमा है।

संस्थान ने अपने सदस्यों से जरूरी बैंक संबंधी जानकारी, दस्तावेज और अन्य आवश्यक पुष्टि पहले ही हासिल करने को कहा है।

आईसीएआई ने कहा कि सदस्य अपने ग्राहकों को भी आवश्यक बैंकिंग जानकारी और दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने की सलाह दें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके और संबंधित अनुपालन समय पर पूरा हो सके।

देशभर में 1.5 लाख से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट लेखा गतिविधियों में संलग्न हैं।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में