Doda-chura seized in Mandsaur: मक्का के कट्टों के आड़ में हो रही थी इस चीज की तस्करी, देखकर पुलिस भी रह गई सन्न, भारी मात्रा में अवैध पदार्थ किया जब्त

Doda-chura seized in Mandsaur: मंदसौर जिले की भानपुरा थाना पुलिस ने 481 किलो 592 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है।

Doda-chura seized in Mandsaur: मक्का के कट्टों के आड़ में हो रही थी इस चीज की तस्करी, देखकर पुलिस भी रह गई सन्न, भारी मात्रा में अवैध पदार्थ किया जब्त

Doda-chura seized in Mandsaur/Image Credit: IBC24

Modified Date: September 25, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: September 25, 2026 7:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंदसौर जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
  • पुलिस ने 481 किलो 592 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है।
  • पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Doda-chura seized in Mandsaur: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भानपुरा थाना पुलिस ने धनकपुरा में कार्रवाई करते हुए मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 481 किलो 592 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कार्रवाई में पुलिस ने डोडाचूरा और ट्रक सहित करीब 40 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Doda-chura seized in Mandsaur: वही थाना प्रभारी विनय बुंदेला ने बताया कि पुलिस को, 23 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भानपुरा थाना क्षेत्र के धनकपुरा श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इसमें एक टाटा कंपनी के ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर रखा गया 481 किलो 592 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके से राजू उर्फ राजवीर सिंह राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी नयागांव थाना भानपुरा को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडाचूरा की कीमत पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये, जबकि जब्त ट्रक की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.