School Closed Due to Very Heavy Rain: अब लगातार दो दिनों की छुट्टी का ऐलान.. भारी बारिश की वजह से नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज के दरवाजे, जारी हुआ लिखित आदेश..
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
Public Holiday Order for Next Two Days || Image- IBC24 News Archive
- भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
- कक्षा 1 से 12 तक अवकाश
- आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
School Closed in Uttarakhand Due to very Heavy Rain: देहरादून: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने 26 सितंबर 2026, शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। वही अगला दिन रविवार है, लिहाजा बच्चों को लगातर दो दिनों की छुट्टियां मिलेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
खराब मौसम की आशंका, जारी आदेश
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 25 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश का दौर बेहद तेज होने की आशंका जताई गई है।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला
School Closed in Uttarakhand Due to very Heavy Rain: जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का निर्देश दिया है। आदेश के मुताबिक, यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Facebook


