Raipur Ganesh Jhanki 2026 Date: रायपुर में बदली गई गणेश झांकियों की तारीख.. रविवार नहीं बल्कि इस दिन होगा प्रतिमाओं का विसर्जन, जानें बदलाव की वजह
रायपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते गणेश विसर्जन झांकी की पूर्व निर्धारित तारीख में बदलाव किया गया है। पहले 27 सितंबर रविवार को झांकी निकालने की तैयारी थी, लेकिन अब 28 सितंबर सोमवार को झांकी निकाली जाएगी। पुलिस और आयोजन समितियों की बैठक में सुरक्षा, रूट, समय और डीजे व्यवस्था पर चर्चा हुई थी।
Raipur Ganesh Jhanki 2026 Date || Image- IBC24 News Archive
- बारिश के चलते झांकी की तारीख बदली
- अब 28 सितंबर को निकलेगी झांकी
- पुलिस-आयोजन समितियों की बैठक में फैसला
Raipur Ganesh Jhanki 2026 New Date: रायपुर: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम के इस मिजाज से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है तो दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट पर है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस बीच गणपति विसर्जन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक गणपति झांकियों के लिए पूर्व में आयोजन समितियों और पुलिस ने रविवार 27 सितंबर की तारीख तय की थी। हालांकि शहर में हो रही बारिश के चलते इसके तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह झांकी सोमवार 28 तारीख को निकाली जाएगी। इसी तरह का बदलाव राजनांदगांव में भी किया गया है। यहां भी गणेश झांकी यात्रा का आयोजन कल यानी शनिवार 26 सितंबर को किया जाएगा।
पुलिस-आयोजन समितियों की बैठक
Raipur Ganesh Jhanki 2026 New Date: बता दें कि, दो दिन पूर्व रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और आयोजन समितियों के बीच विसर्जन और झांकी प्रदर्शन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग परिवर्तन, समय, डीजे आदि को लेकर कई फैसले लिए गए थे। इसी बैठक में रविवार की तिथि भी निर्धारित की गई थी, लेकिन अब बारिश के चलते इसमें बदलाव किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
रायपुर में जारी है विसर्जन
गौरतलब है कि, रायपुर ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। आयोजक भीगते हुए डीजे, धुमाल की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। अनंत चतुर्दशी पर होने वाले विसर्जन के दौरान शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति भी देखी गई। मोवा, सड्डू इलाकों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Facebook


