Chhattisgarh Collector Transfer Order: कई IAS के तबादला आदेश में बड़ा बदलाव.. IAS पुष्पा साहू नहीं बल्कि ये अफसर होंगी कोरिया की जिलाधीश, देखें सभी संशोधन

Chhattisgarh Collector Transfer Order: छत्तीसगढ़ सरकार ने कलेक्टर तबादला आदेश में बदलाव करते हुए रोक्तिमा को कोरिया कलेक्टर नियुक्त किया है।

Chhattisgarh Collector Transfer Order: कई IAS के तबादला आदेश में बड़ा बदलाव.. IAS पुष्पा साहू नहीं बल्कि ये अफसर होंगी कोरिया की जिलाधीश, देखें सभी संशोधन

Chhattisgarh Collector Transfer Order || Image- AI Generated File

Modified Date: May 8, 2026 / 06:37 pm IST
Published Date: May 8, 2026 6:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रोक्तिमा को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया।
  • पुष्पा साहू को शिक्षा मंडल में वापस भेजा गया।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने संशोधित तबादला आदेश जारी किया।

रायपुर: दो दिन पहले जारी किये तबादला आदेश में छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में संशोधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। नये आदेश के मुताबिक़ कोरिया कलेक्टर बनाई गई पुष्पा साहू को शिक्षा मंडल में वापस बुला लिया गया है। (Chhattisgarh Collector Transfer Order) वही उनकी जगह पर रोक्तिमा को कलेक्टर कोरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक अन्य बदलाव में रीता यादव को आयुक्त उच्च शिक्षा की कमान सौंपी गई हैं।

बुधवार को जारी हुआ था आदेश

गौरतलब है कि, बुधवार को देर शाम छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। साय सरकार ने एक साथ 43 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल थे। मनोज पिंगुआ को वन विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तरह वहीं ऋचा शर्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की डायरेक्टर नियुक्त हुई थी। तबादला आदेश के मुताबिक ऊर्जा विभाग का प्रभार अब सुबोध सिंह को दिया गया है।

शेष ट्रांसफर आदेश है यथावत

CG IAS Transfer: सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर निगमायुक्त विश्वदीप अब बीजापुर कलेक्टर बनाए गए थे। पुष्पा साहू को कोरिया की कलेक्टर, डॉ संतोष देवांगन को जीपीएम कलेक्टर, चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया था। (Chhattisgarh Collector Transfer Order) इसके अलावा संतन देवी जांगड़े को MCB जिले में, पद्मिनी भोई साहू को सारंगढ और रेना जमील को सूरजपुर जिले में बतौर कलेक्टर पोस्टिंग दी गई थी। हालाँकि सरकार ने बदलाव का आदेश जारी कर दिया हैं।

देखें पूरी सूची

इन्हें भी पढ़ें:-

बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग

ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा

अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान

भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown